हिंदुस्तानी माता-पिता की कुछ बातें !

1. पैसे पेड़ पे नहीं उगते।

2. बेटा: माँ मैं पार्टी के लिए जाऊं? माँ: पिता जी से पूछ लो। पिता जी: माँ से पूछ लो।

3. अगर 8 बजे तक घर नहीं आये तो वापस आने की ज़रूरत नहीं है।

4. अगर पढ़-लिख कर कुछ अच्छा नहीं करोगे तो उसकी तरह बन जाओगे।(किसी बेरोज़गार, बेघर की उदाहरण देकर)

5. बेटे अभी पढ़ लो बाद में तो ऐश ही ऐश है।

6. ज़रा तुम्हारे अपने बच्चे होने दो।

8. अंकल-आंटी के पैर छुओ, चलो आशीर्वाद लो।

9. बेटा: माँ मेरे गणित में 100 में से 90 नंबर आये। माँ: क्लास में सबसे ज्यादा नंबर किसके आये हैं।

10. जाओ और जाकर पढाई करो। ये दोस्त नही आने वाले तुम्हारे एग्जाम देने।

11. तुमको ही सब पता है, हमने तो दुनिया देखि ही नहीं है न।

12. हमारी बात सुनना कब शुरू करोगे?

13. कहाँ थे लाट साहब? ये कोई टाइम है घर आने का।

14. घुस जा टीवी के अंदर, जीतने के बाद कप तुझे ही मिलने वाला है।

15. हमारे टाइम में तो ऐसे नहीं होता था।

16. जब खुद कमाओगे तब पता चलेगा।

17. क्या तुम्हारे दोस्त भी अपने माँ-बाप से ऐसे ही बात करते हैं।

18. इसके तो पर निकल आये हैं।

19. दोपहर में भी लाइट क्यों जलाते हो?

20. क्या सोचा है तुमने आगे के बारे में?

Share this:

    Blogger Comment
    Facebook Comment